जयपुर के बाइस गोदाम स्थित जुनेजा आर्ट गैलरी में ग्रुप आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा है. एग्जीबिशन में देशभर के जाने-माने 46 कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया है. कलाकारों ने अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को रंगों के जरिए कैनवास पर उकेरा है. एग्जीबिशन में कलाकारों ने एक्रेलिक, वाटर कलर और ऑयल कलर मीडियम में अपनी कलाकृतियों का निर्माण किया है. एग्जीबिसन में मिनिएचर, फिग्रेटिव, मॉडर्न आर्ट सहित विभिन्न कलाओं का समावेश नजर आ रहा है. कलाकारों जहां भगवान कृष्ण की लीलाओं को दर्शाया है. वहीं स्त्री की खूबसूरती और मनोभावों को रंगों के जरिए प्रदर्शित किया है. यह एग्जीबिशन 25 अगस्त तक चलेगी. (महेंद्र चौधरी की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2OI3XHv
No comments:
Post a Comment